पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। डॉ. भीमराव अम्बेडर विचार मंच ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व अतिक्रमण मुक्त कराने सहित अन्य कई बिंदुओं पर सुधार की मांग की है। मंच के सुजीत विद्यार्थी ने कहा कि शहर में चल रहे अधिकांश ई-रिक्शा के चालक नाबालिग हैं। वहीं कई नाबालिग चालक बड़े वाहन भी चलाते हैं। इसकी जांच पड़ताल कर कार्रवाई जरूरी है। वहीं उन्होंने कहा कि शहर के अम्बेडकर चौक पर रात के 10 बजे से करीब मध्य रात्रि दो बजे तक दर्जनों लोगों का जमावड़ा रहता है। उक्त व्यक्ति अवैध पत्थर खनिज परिवहन में संलिप्त हो सकते हैं। उन्होंने उपायुक्त से इन बिंदूओं पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...