शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। ककरा पुल की मरम्मत के नाम पर 30 जून तक मार्ग बंद कर दिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि करीब एक सप्ताह से पुल पर काम ठप पड़ा है। इस बीच बिना ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के किए गए ट्रैफिक डायवर्जन ने शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि लाल इमली चौराहा से ईदगाह रोड तक रोजाना सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग घंटों फंसे रहते हैं। ककरा पुल शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जो ककरा क्षेत्र को बरेली मोड़ और अन्य हिस्सों से जोड़ता है। पुल बंद होने के बाद पूरा ट्रैफिक ईदगाह होते हुए लाल इमली चौराहा की ओर मोड़ दिया गया है। इसी रास्ते पर ई-सिटी बसों का डिपो भी स्थित है, जिससे बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही इसी संकरे मार्ग से हो रही है। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.