पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की कमान 35 साल से अधिक उम्र के जवानों के कंधों पर है। शहर में तैनात कुल 60 में से 30 जवान 35 वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं। 35 पार के जवानों में एक- दो को छोड़ दें तो बाकी होमगार्ड के जवान शामिल हैं। बढ़ती उम्र के साथ धूप, वर्षा एवं धूल को सहते हुए 8- 10 घंटे की भारी ड्यूटी तो ये कर लेते हैं, लेकिन इनका फिटनेस हमेशा सवालों के घेरे में रहता है। विभाग ने 35 वर्ष पार के सिपाहियों को ट्रैफिक ड्यूटी से हटाने का फैसला लिया है。

-गुणात्मक सुधार की उम्मीद:- -विभाग ने 35 पार के जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी से हटाने का फैसला लिया है। जिससे शहर में बेहतर ट्रैफिक कंट्रोल की उम्मीद है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि कम उम्र के जवान अपेक्षाकृत फुर्तीले होते हैं। इससे जाम पर कंट्र...