सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के मुख्य मार्ग से जुड़े आसपास के गांवों के लोगों को टूटी सड़क के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। गांव से शहर आने वाले छात्र और मजदूर रोज देर से पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...