रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर की सड़कों, पुल-पुलियों और नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार से राजधानी के कई इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। मामले में सरकार को निर्देश दिया कि वह बताये कि शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कब तक पूरी की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को निर्धारित की गई है, जिसमें नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अदालत को जानकारी दी गई कि रांची के कई प्रमुख इलाकों जैसे बरियातू, रातू रोड, बिरसा चौक, हरमू रोड, किशोरगंज, मोरहाबादी, कांके रोड, डोरंडा, पुंदाग, रातू, अरगोड़ा, बूटी मोड़, कांटाटोली, खेलगांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.