शहर की चुंगियों के लिए खोली गई तकनीकी बिड
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल की ओर से शहर की तीनों चुंगियों के लिए तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसकी टेक्निकल बिड गुरुवार को पालिकाध्यक्ष कार्यालय में टीम के समक्ष खोली गई।कुल पांच लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से एक के डॉक्यूमेंट अधूरे पाए गए, जबकि चार आवेदक क्वालीफाई हुए। जिनके दस्तावेजों की जांच करने के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को टेंडर दिया जाएगा। पालिका की ओर से करीब 21 माह के लिए निविदा की जा रही है। टेंडर के बाद 15 जून से 31 मार्च 2028 तक चुंगियों का संचालन ठेके पर किया जाएगा। जिसके लिए बेस अमाउंट साढ़े बीस करोड़ रखा गया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहिताश शर्मा, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, विविध लिपिक संजय कनवाल, कोषाधिकारी कमलेश भंडारी मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.