शहर की चार नाबालिग लड़कियां हुईं लापता
किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। किशनगंज शहर की चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता नाबालिग लड़कियां सोमवार को घर से निकली थी और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी ट्रेन से आगे जाने की बात बताई जा रही है। लापता नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इनकी बरामदगी में जुट गई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज स्वयं मामले की जांच कर रहे है। शहर के एक व्यक्ति ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय भांजी, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करती थी, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उनके साथ तीन नाबालिग लड़कियां भी थी। जिनकी उम्र 12, 13 औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.