बहराइच, मार्च 25 -- जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को सुबह ही शहर की स्वच्छता को परखने के लिए निकले। प्रभारी मंत्री के रात्रि विश्राम को देखते हुए पहले से ही नगर पालिका सतर्क रहा। गलियों में निकले प्रभारी मंत्री ने मोहल्ले के लोगों से संवाद कर साफ-सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की जमीनी हकीकत को परखा। सफाई बेहतर मिली, लेकिन डोर-टू डोर कूड़ा उठान को और बेहतर करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री सुबह छह बजे ही शहर के मोहल्ला ढपाली पुरवा व मेवातीपुरा में स्वच्छता जानने के लिए निकले। उन्होंने न केवल मुख्य सड़कों पर बल्कि मोहल्ले की सकरी गलियों में पहुंचे। नालियों की साफ-सफाई, मच्छरों के प्रकोप से बचाव को उठाए जा रहे कदम व कूड़ा निस्तारण की कवायद को देखा। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डंप कराने का निर्देश दिया तो लोगों को न...