शहर की एक लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार को कूपर रोड, वीडी मार्ग, गौसगंज, गोमतीनगर और अहिबरनपुर में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान लेसा उपकेंद्रों व फीडर में मरम्मत कार्य करेगा। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रहेगी।कूपर रोड उपकेंद्र के आवास विकास कॉलोनी में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। वीडी मार्ग उपकेंद्र के गौतमपल्ली और राजभवन कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। रेजीडेंसी उपकेंद्र के बुलंदबाग, जगत नारायण रोड, गौसगंज में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। वृंदावन सेक्टर 5डी में गुरुवार को शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम और वजीरगंज में आज बिजली गुल रहेगी गोमती नगर के विराजखंड और अहिबरनपुर में भी दिन में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.