शहर की आबादी पांच लाख के पार, डेढ़ दशक में डेढ़ लाख बढ़ी
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की आबादी पांच लाख के पार पहुंच गई है। मकानों की संख्या ही एक लाख से अधिक है। जनगणना के पहले चरण में यह बात सामने आई है। बीते माह दो से 31 मई के बीच निगम क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना हुई थी। इसमें संबंधित भवनों के फर्श या दीवाल के मेटेरियल व अन्य पहलुओं का भी सर्वेक्षण किया गया था। इस दौरान शौचालय, स्नानघर, बिजली कनेक्शन, लैपटॉप आदि की जानकारी भी जुटाई गई है।फिलहाल संबंधित डाटा अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है। अब दूसरे चरण में शहर में रहने वाले लोगों की आयु, आर्थिक हैसियत, शैक्षणिक योग्यता, आमदनी व अन्य पहलुओं का सर्वे किया जाएगा। इससे पहले 2011 में हुई जनगणना में शहर की जनसंख्या 3.52 लाख थी। यानी बीते डेढ़ दशक में शहर की आबादी डेढ़ लाख से अधिक बढ़ गई है।नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.