गोड्डा, मार्च 10 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। नगर के आधे से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं, जिसके कारण कई मोहल्लों में रात होते ही अंधेरा छा जाता है। मुख्य सड़कों पर किसी तरह रोशनी की व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन मोहल्लों और अंदरूनी गलियों की स्थिति काफी बदहाल है। अंधेरे के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कई खंभों पर एक से ज्यादा लाइट लगी हुई है, लेकिन सभी खराब हैं। हालांकि मुख्य मार्ग पर लाइट की व्यवस्था ठीक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हो रही है। खासकर ऑटोमेटिक लाइट खराब होने के बाद बेकार हो जाती हैं। इन लाइटों की समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.