शहर की अर्चना की घातक गेंदबाजी से यूपी जीता
कानपुर, नवम्बर 6 -- कानपुर। सीनियर अंडर-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से पराजित किया। यूपी की जीत में कानपुर की अर्चना देवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद पचासा लगाया। पुणे स्थित एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 105 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सोना ने 32 रन, नीलम ने 23 रन और श्वेता वर्मा ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में कानपुर की अर्चना देवी ने तीन विकेट लिया। खुशी त्यागी को दो, आरजू सिंह और दीप्ति सिंह को एक-एक सफलता मिली। जवाब में यूपी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बनाकर मैच जीता। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 53 रन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.