गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के टीबी चेस्ट विभाग में तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने कहा कि जिले में तंबाकू सेवन के मामले बढ़ रहे हैं। पूर्वांचल में 90 फीसदी मरीज मुंह के कैंसर के हैं। एनएफएचएस-पांच के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 44.6 फीसदी पुरुष और 5.4 महिलाएं तंबाकू का सेवन किसी न किसी रूप में कर रहे हैं।चेस्ट फिजीशियन डॉ. विनायक अग्रवाल ने बताया कि तंबाकू में मौजूद 7000 से अधिक रसायनों में से 250 खतरनाक हैं। कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, श्वास रोग, बांझपन, पेट में बच्चे की मौत समेत कई प्रकार की बीमारियों का कारक है तंबाकू सेवन। यह भी पढ़ें- कैंसर के खतरे को आठ गुना तक बढ़ा देता है बीड़ी का शौक इसके कारण मुंह, गले, फेफड़े और पेट का कैंसर ह...