शहर का सर्विस लेन बाधित करने वाले गैराज ओर वाहन संचालकों पर कार्रवाई
कोडरमा, मार्च 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर परिषद अंतर्गत कोडरमा के बाईपास सर्विस लेन में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। सर्विस लेन के दोनों ओर 'नो पार्किंग' क्षेत्र घोषित होने के बावजूद कई वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसके अलावा कुछ लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर उसकी मरम्मत का कार्य भी कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इन्हीं अनियमितताओं को देखते हुए नगर परिषद और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया तथा संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर वाहन खड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.