लोहरदगा, जून 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। कंक्रीट के बढ़ते जंगल और घटती हरियाली के बीच लोहरदगा शहर में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अपने घरों को हरियाली का आशियाना बना रखा है। यह भी पढ़ें- हरियाली बढ़ी.. सुलगता कूड़ा बन रहा जानलेवापौधारोपण और संरक्षण पेड़-पौधों से घिरे ऐसे घर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब रहने की प्रेरणा भी। शहर के सबसे हरे-भरे घरों में शामिल एक परिवार वर्षों से पौधारोपण और संरक्षण के प्रयासों में जुटा है। घर के आंगन, छत, बालकनी और आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं। फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के बीच रहने से परिवार को स्वच्छ हवा, ठंडा वातावरण और मानसिक शांति मिलती है। घर के मालिक बताते हैं कि पौधे केवल सजावट का साधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। वर्षों की मेहनत और नियम...