मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद। शहर के वीआईपी इलाके में शुमार रामगंगा विहार में सीवर कनेक्शन का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुख्य लाइन से कनेक्शन करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। रामगंगा विहार पुलिस चौकी के सामने खुला पड़ा गड्डा हादसों को दावत दे रहा है। जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी लगातार आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं। इससे लोगों में जल निगम अफसरों के खिलाफ गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। जल निगम अफसरों की रफ्तार से रामगंगा विहार, आशियाना, दीनदयाल नगर में रहने वाले करीब 15 हजार परिवारों को सीवर कनेक्शन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- 137 करोड़ की परियोजना से शहर में सुधारी जाएगी पेयजल व्यवस्था, 14 जोन में बंटा शहर पिछले वर्ष दिसंबर तक 14586 घरों को एसटीपी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक करीब पौने पांच हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.