शामली, फरवरी 23 -- जिले में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है, यहां हर चौराहें पर ट्रेफिक पुलिस की तैनाती तो कि गई है लेकिन अधिकतर पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी छोड छाव में सड़क किनारे बैठ मोबाईल फोन मनोरंजन करते मिल जाएगें। करीब 14 लाख की आबादी वाले इस जिले में प्रतिदिन लगभग एक लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सुरक्षित और सुचारु यातायात के लिए ठोस व्यवस्था दिखाई नहीं देती। जिले का मुख्य चौराहा हो या व्यस्त बाजार क्षेत्र, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी नाम मात्र की रह गई है। कागजों में भले ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती दर्शाई जाती हो, लेकिन हकीकत में मुख्य चौराहों जैसे विजय चौक, दिल्ली बस अड्डा चौराहा, गुरूद्ववारा चौराहा, तहसील चौराहा, के अलावा भिक्की मोड चौराहा , शिव चौक, मील रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.