कोडरमा, मार्च 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। चैत्र रामनवमी के अवसर पर झुमरी तिलैया शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। झुमरी तिलैया शहर व विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ों और समितियों द्वारा भव्य झांकी व जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर गूंज उठा। बेलाटांड़ दुर्गा मंडप, विद्यापुरी, नवादाबस्ती, इंदरवाबस्ती, तिलैयाबस्ती, असनाबाद, करमा, मोरियावां आदि जगहों से जुलूस निकाली गई। जुलूस इस बार ब्लॉक मैदान, झुमरी तिलैया में रामनवमी झंडा महासमिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां अखांडा कमेटियों द्वारा अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। देर रात तक यह प्रदर्शन चलता रहा। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.