फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूरज की तपिश अब झुलसाने लगी है। शनिवार को स्मार्ट सिटी के तापमान में एक बार फिर भारी उछाल दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री तक ऊपर रहने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने शहर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिन तक इससे राहत की उम्मीद कम जताई है। वहीं अस्पतालों में सिर दर्द और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। शहर में पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यह भी पढ़ें- सड़क से निकल रही आग, गर्मी कर रही बेचैन हालत यह है कि सूरज सुबह से ही आग उगलने लग रहा है। शनिवार को भी सुबह करीब नौ बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।दोपहर तक पारा 44 डिग...