शहर काजी ने की बकरीद के मौके पर सफाई, बिजली-पानी आपूर्ति की मांग
मेरठ, मई 26 -- ईद-उल-अजहा के मौके पर काजी-ए-शहर फलावदा मोहम्मद सलमान कासमी ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के मौके पर सफाई व्यवस्था कराए जाने के साथ ही तीन दिन तक बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति किये जाने की मांग की। कुर्बानी की गंदगी उठाए जाने के लिए नगर पंचायत की ठेला गाड़ियों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। साथ ही ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज के लिए जाने वाले टूटे-फूटे रास्तों की मरम्मत एवं सफाई कराने, गली-मोहल्लों में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने, ईदगाह-मस्जिदों के बाहर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, 28 मई को बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर; हो गया ऐलान साथ ही कहा कि कुर्बानी के जानवरों को बाहर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.