सहारनपुर, मार्च 12 -- ईदगाह और जामा मस्जिद कलां के आसपास नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर सहित कई पार्षद शामिल रहे।शहर काजी नदीम अख्तर ने बताया कि ईदगाह की दीवार के पास स्थित नाले से गंदा पानी अंदर आ रहा है, जिससे नमाजियों को परेशानी होती है। उन्होंने नाले को आरसीसी से बनवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की। मौलवी फरीद ने जामा मस्जिद के पास नया बाजार क्षेत्र की सीवर लाइन खुलवाने और स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर कराने की बात रखी। पार्षद मंसूर बदर ने सुझाव दिया कि थाना कुतुबशेर से पुल कंबोह होते हुए खाता खेड़ी तक मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल पर ईद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.