कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। शहर काजी मौलाना मुफ्ती (डॉ.) यूनुस रजा ओवैसी ने बुधवार को फितरा (दान) की रकम तय कर दी है। यह रकम 2.047 किग्रा गेहूं या आटे की कीमत के बराबर होनी चाहिए। इसे 80 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इसे मुखिया को परिवार के हर सदस्य की ओर से अनिवार्य रूप से देना होता है। रमजान माह में शहर काजी और दीनी संस्थाएं इसका ऐलान करती हैं। जकात की तरह फितरा एक विशेष दान होता है जो गेहूं, जौ, आटा, खजूर, छुहारा, किशमिश, पनीर आदि के एक खास वजन की दर से निकाला जाता है। शहर काजी व उलमा के पैनल इसका ऐलान करते हैं। शहर काजी मुफ्ती रजा के अनुसार जो व्यक्ति जिस किस्म का गेहूं खा रहा है उस दर से भी अदा कर सकता है। तब तय दर कम या ज्यादा हो सकती है। उस हिसाब से अदा करे। मुफ्ती रजा के अनुसार, यदि किसी की हैसियत अधिक है तो 4.094 किग...