देहरादून, मई 21 -- मसूरी। संवाददाता शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उप जिला चिकित्सालय जाकर रोगियों का फल वितरित किए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 2 मिनट  का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।शहर कांग्रेस सभागार में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांगेस अध्यक्ष जसबीर कौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि राजीव गांधी ने जहां देश के विकास में अहम योगदान दिया वहीं उनका मसूरी से बेहद लगाव था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी वह कई बार परिवार के साथ मसूरी आए। उन्हों...