मथुरा, दिसम्बर 27 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की नवागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागपन ने मथुरा-वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि विकास का पहिया और तेजी के साथ चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मथुरा में विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाकर योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर पूरी तरह रोक लगेगी, वहीं भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागपन ने कहा कि मथुरा केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। यहां कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। यह क्षेत्र संवेदनशील होने के साथ-साथ विशेष मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.