मेरठ, मई 3 -- शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शनिवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया एवं नगरायुक्त डॉ. सौरभ गंगवार से मिलकर आक्रोश जताया। कहा कि बिना सूचना दिये अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जाने वाली तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं होगी। इस पर सहमति बनी कि नगरायुक्त जल्द एक कार्यक्रम बनाकर संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों के साथ बाजारों में जाएंगे और व्यापारियों से बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील करेंगे। इस दौरान महामंत्री संजय जैन, मंत्री लल्लू मक्कड़, अपार मेहरा, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, अमित बंसल, सुमित ग्रोवर मौजूद रहे.

विशेष अभियान चलाकर बाजारों को बनाएंगे अतिक्रमण मुक्त संयुक्त व्या...