शहरों में फूल-माला डालने के लिए रखवाए जाएंगे अर्पण कलश
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पूजा-पाठ के बाद निकले फूल व माला को लोगों को अब इधर-उधर नहीं फेंकना पड़ेगा। नगर विकास विभाग शहरों में जरूरत के आधार पर जगह-जगह अर्पण कलश रखवाने की व्यवस्था करने जा रहा है। पहले चरण में सभी प्रमुख स्थानों पर इसे रखवाया जाएगा और आगे चलकर इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। उच्च स्तर पर इसको लेकर प्रस्तुतीकरण किया गया था। नगर विकास विभाग इस दिशा में जल्द ही काम शुरू कराने जा रहा है。
स्वच्छता के लिए कदम राज्य सरकार शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार जरूरी काम करा रही है। स्वच्छ भारत मिशन में कूड़ा फेंकने के लिए जरूरत के आधार पर डस्टबिन रखवाए गए हैं। इससे काफी हद तक गंदगी में कमी आई है। नगर विकास विभाग अब चाहता है कि पूजा-पाठ के बाद निकलने वाले फूल व माला को फेंकने के लिए स्थान निर्धारित कराए। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.