नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP News: मानव-बंदर संघर्ष रोकने पर सरकार का खास फोकस है। हाईकोर्ट के निर्देश पर वन विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई है। वहीं अब बंदर प्रबंधन को वृक्षारोपण अभियान-2026 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। उग्र बंदरों के लिए हर शहर में कपि वन बनाए जाएंगे। शहरी आबादी से बाहर न्यूनतम एक हेक्टेयर भूमि पर इसे बनाया जाएगा। इसमें ऐसी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिन पर पूरे साल पर्याप्त फलों की उपलब्धता रहे। योगी सरकार ने इस प्लान से लोगों को राहत मिलेगी। वन विभाग ने वृक्षारोपण अभियान-2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल भी 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। खास बात यह है कि वृक्षारोपण अभियान के लिए तैयार कार्ययोजना का बंदर प्रबंधन भी हिस्सा है। दरअसल वन विभाग द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर बंदरों का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.