बिजनौर, जनवरी 29 -- शहरों को स्मार्ट व क्लीन बनाने के लिए जगह-जगह कूड़ा निस्तारण केंद्र तो बन गए, लेकिन कहीं संयंत्र की मशीनें जंग खा रही हैं तो कहीं धूल फांक रही हैं। कूड़े के ढेर शहर से उठकर इन संयंत्रों के आसपास बड़े ढेरों के रूप में नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर कूड़ा निस्तारण प्लांट बढ़िया चल रहा है तो यहां प्लांट को जाने वाले करीब आठ किलोमीटर के रास्ते पर जगह-जगह कूड़ा नजर आ रहा है। यहां शहर को क्लीन करने का खामियाजा कूड़ा निस्तारण प्लांट के करीब आठ किलोमीटर के रास्ते में पड़ने वाले गांवों के लोग भुगत रहे हैं। प्लांट तो बढ़िया चल रहा है, लेकिन शहर से कूड़ा लेकर जाने वाली गाड़ियां इस रास्ते पर सड़क पर दूर तक कूड़ा बिखेरती जाती हैं। इस गंदगी से लोग परेशान हैं। बिजनौर नगरपालिका परिषद की ओर से गंगदासपुर के निकट करीब 22 बीघे जमीन में कूड़ा निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.