समस्तीपुर, जनवरी 9 -- शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के शहरू गांव में आयोजित 56 गांव की सार्वजनिक बम पूजा संपन्न हुआ। मिट्टी से निर्मित सवा लाख महादेव पार्थिव शिवलिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया गया। दिन के करीब 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चले इस महाआयोजन में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस सार्वजनिक बम पूजा में समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड एवं दरभंगा जिले के बहेरी प्रखंड सहित कुल 56 गांव की सहभागिता रही। जलाभिषेक को लेकर पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों प्रखंडों के अलावा आसपास के अन्य प्रखंड से भी बड़ी संख्या में बोल बम भक्त पूजा स्थल पर पहुंचे और शिवभक्ति में लीन नजर आए। पूजा आयोजन के दूसरे दिन 56 गांवों की सार्वजनिक ब...