शहरी सुविधाएं बेहतर करने के लिए आईआईएम इंदौर से करार
लखनऊ, जुलाई 14 -- नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, नागरिक-केंद्रित व आधुनिक बनाने के लिए अर्बन ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (यूटीआरआई) लखनऊ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर के बीच समझौता हुआ है। यह समझौता मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से किया गया। क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार में आईआईएम सहयोग करेगा।नगर विकास विभाग के सचिव व यूटीआरआई के निदेशक अनुज कुमार झा और आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय की उपस्थिति में एमओयू हुआ। एमओयू के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में वरिष्ठ अधिकारियों, नगर आयुक्तों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों तथा यूटीआरआई के मेंटर्स के लिए व्यवहार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही शहरी विकास विषयों पर समग्र शिक्षण पाठ्यक्रम तथा मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.