देवघर, मार्च 22 -- देवघर। शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर चैत माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को दुर्गा माता की प्रतिमा वेदी पर स्थापित की जाएगी। संबंधित दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना के साथ ही चंडी पाठ व पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं देवघर नगर निगम अवस्थित वार्ड संख्या 13 कोर्ट रोड जमुना जोर के पास मधुसूदन छौराट राउत नगर में वर्ष 1980 से सार्वजनिक बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत राउत ने बताया कि षष्ठी तिथि को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा वेदी पर स्थापित कर दी जाएगी और सप्तमी तिथि से देवी का दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धालुओ...