हरिद्वार, अप्रैल 22 -- वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने आमजन की समस्याओं पर फोकस करने को कहा। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तराशा हुआ हीरा बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं। विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की कमी खलती है। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे राम सिंह कैड़ा, बोले- ऐतिहासिक होगा कुंभ, सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.