आरा, अप्रैल 6 -- -सड़क, रेल, हवाई मार्ग, माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति शृंखला और शहरी यातायात प्रबंधन जैसी चुनौतियों का हो सकता है समाधान आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी गणित विभाग में सोमवार को व्याख्यान सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिंह ने की। मौके पर परिवहन समस्याओं के लिए उत्तम गणितीय मॉडलों का अध्ययन विषय पर चर्चा हुई। खासकर शोधार्थी शत्रुघ्न कुमार ठाकुर ने इस विषय पर पीपीटी के माध्यम से कई पहलुओं को रेखांकित किया। बताया कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक माना जाता है। सड़क, रेल, हवाई मार्ग, माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति शृंखला और शहरी यातायात प्रबंधन जैसी कई चुनौतियों के समाधान में गणितीय मॉडल बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न मॉड...