शहरी फीड़रों पर 24 घंटे में 58 बार ट्रिप हुई बिजली, उपभोक्ता परेशान
अमरोहा, मई 24 -- हसनपुर, संवाददाता। गर्मी के संग बिजली संकट गहराता जा रहा है। ओवरलोड की वजह से बार-बार हो रही ट्रिपिंग से परेशानी और भी बढ़ गई है। आलम यह है कि शहरी फीडरों पर पिछले 24 घंटे के दौरान 58 बार ट्रिपिंग हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की तो हालात और भी खराब है। बिजलीघर कंट्रोल रूम के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान टाऊन फीडरों पर 58 बार ट्रिपिंग हुई है। इसकी वजह से लोगों को सुचारू आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। फाल्ट भी अधिक हो रहे हैं। शहरी उपभोक्ताओं का आरोप है कि शेड्यूल की आधी बिजली भी नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज ने लोगों का दिन का चैन और रात की छीनी नींद टुकड़ों में अधिकतम 10 घंटे बिजली मिल रही है। बार-बार बिजली ट्रिप कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या का कारण ओवरलोडिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.