रांची, जुलाई 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो शहरी झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके घर के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के संचालन एवं प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8 करोड़ 15 लाख 15 हजार 200 रुपये का जारी कर दिया गया है। यह राशि राज्य योजना के तहत जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राशि के आवंटन को लेकर सभी संबंधित सिविल सर्जनों को आदेश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए डीसी की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटीक्लिनिक का नाम परिवर्तन बता दें कि बीते साल जुलाई में राज्य सरकार ने अटल मुहल्ला क्लिनिक का नाम बदल कर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक कर दिया था। इन क्लिनिकों में सामान्य स्वास्थ्य ज...