शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 को लेकर ग्रामसभा, पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग
बोकारो, जून 10 -- अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम के निर्देश पर मंगलवार को आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी परिसर में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या-30 की पार्षद कात्यानी प्रसाद सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 को अंतिम रूप देना तथा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक में वार्ड के लाभार्थियों के अलावा नगर निगम, जुडिको और वन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। विचार-विमर्श के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि मौजा बांधगोड़ा, थाना संख्या-35 अंतर्गत आदर्श को-ऑपरेटिव, भारत एकता को-ऑपरेटिव तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- 118 करोड़ की अमृत-2 योजना से बदलेगी शहर की तस्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.