लातेहार, फरवरी 14 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन बहेराटांड़ मोड़ बाईपास के समीप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। कनीय अभियंता अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आने से मरम्मत कार्य अत्यावश्यक हो गया है। इसके चलते रविवार को धर्मपुर, बहेराटाड़, चंदनडीह, पहाड़पुरी एवं मेन रोड क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे सहयोग करें तथा आवश्यकतानुसार पानी का पूर्व भंडारण कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.