लखीसराय, सितम्बर 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में शहरी जलापूर्ति योजनाओं को संबंधित नगर निकायों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, लखीसराय से समन्वय स्थापित कर शेष लंबित जलापूर्ति योजनाओं का हस्तांतरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी की ओर से 19 सितंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की जलापूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रख-रखाव के लिए इन्हें संबंधित नगर निकायों को "जैसा है, जहां है" के आधार पर हस्तांतरित किया जाना था। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक पूरी की जानी थी। पत्र के अनुसार, नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत दोनों शहरी जलापूर्ति योजनाओं का हस्तांतरण अभी लंबित है। वहीं नगर परिषद सूर्यगढ...