रुद्रपुर, जून 6 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शहरी जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 1 बनखंडी देवरिया, वार्ड 9 धर्म कांटे के निकट, वार्ड 14 बालाजी मंदिर के निकट व सिरौली में वीर शिवा कॉलोनी में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना।शनिवार को आयोजित शहरी जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड 16 में वार्डवासियों ने 100 मी. व मॉडल कालोनी के लोगों ने 200 मी. सड़क निर्माण की मांग रखी। वीर शिवा कालोनी में लोगों ने विद्युत पोल व वार्ड 9 में क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण का अनुरोध किया। बेहड़ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण के निर्देश दिए। बेहड़ ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- शहरी जनसंवाद में विधायक बेहड़ ने सुनी जन समस्याएं क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनका ...