शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान होगा
रुडकी, अप्रैल 4 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और आईआईटी के डीन प्रो. आरडी गर्ग की उपस्थिति में किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य आईआईटी रुड़की की शैक्षणिक विशेषज्ञता और एनसीआरटीसी के व्यावहारिक अनुभव को एक साथ लाकर शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान विकसित करना है। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं पर कार्य करेंगे तथा परिवहन क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और लागू किए जा सकने वाले समाधान तैयार किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.