सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। शहरी क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 23 से बढ़ाकर 35 दिन कर दिए जाने से उपभोक्ताओं के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। उधर एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं की अब भी भीड़ जुट रही है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत से फास्ट फूड के दामों में वृद्धि हो गई है। जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में रसोई गैस किल्लत से अधिक परेशानी लोगों को सिलेंडर बुकिंग से होने लगी है। बुकिंग से पहले केवाईसी कराने का झंझट शुरु हो गया है। केवाईसी के नाम पर प्रतिदिन एजेसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। यही नहीं अब रसोई गैस की बुकिंग के समय को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिए जाने से उपभोक्ताओं का संकट और बढ़ गया है। उपभोक्ता अब रसोई गैस के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था में भी जुट गए हैं।दुद्धी प्रतिनिधि के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.