मधुबनी, मार्च 25 -- पंडौल,एक संवाददाता। गैस उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसके तहत अब शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में दूसरा गैस सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जारी निर्देशों में 35 दिनों के अंतराल पर बुकिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन महज 24 घंटे के भीतर ही इस आदेश को वापस लेते हुए बुधवार को नया नियम लागू कर दिया गया। इस अचानक बदलाव से उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। नए नियम के कारण ग्रामीण परिवारों को अब पहले से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा के कामकाज, खासकर खाना बनाने जैसी आवश्यक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। जिन परिवारों के पास एक ही सिलेंडर है, उनके लिए यह स्थिति और भी मुश्किल भरी हो गई है। इधर, केवाईसी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.