बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहरों में सड़क किनारे खुले में संचालित हो रही मीट दुकानों पर अब सख्ती बढ़ेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों को निर्देश जारी कर फुटपाथ व सड़कों के किनारे अवैध रूप से चल रहे पशु मांस, चिकन व मछली की दुकानों को व्यवस्थित व नियंत्रित करने को कहा है। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने बताया कि विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई शहरी निकाय क्षेत्रों में जगह-जगह खुले में मांस बिक्री की जा रही है, जिससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि यह जनस्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। ऐसे अनियंत्रित संचालन से सामाजिक असुविधा भी उत्पन्न हो रही है। विभाग ने निर्देश दिया है कि पूर्व में जारी आदेशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं क...