भागलपुर, दिसम्बर 9 -- शहर में सोमवार सुबह से शाम तक वायु की गुणवत्ता खराब रही। तिलकामांझी, कचहरी चौक, मायागंज व घंटाघर समेत शहर के अन्य हिस्से की आबोहवा काफी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 297 रहा। हवा की क्वालिटी अनहेल्दी कैटेगरी की रही। 150 से 300 एयर क्वालिटी इंडेक्स रहने से लोगों में दमा की शिकायत होने की आशंका रहती है। डॉक्टरों ने इस समय मास्क पहनने की सलाह दी है। हवा की गुणवत्ता खराब रहने की मुख्य वजह सूक्ष्म धूल व प्रदूषित कणों का बढ़ना रहा। शाम ढलने के बाद देर रात तक सबसे अधिक वायु प्रदूषण रहा। ठंड के समय जगह-जगह अलाव व कूड़ा कचरा जलाने के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ा है। वहीं तापमान कम होने पर ठंडी व भारी हवा धरती की सतह के पास आकर ठहर जाती है। इससे भी वातावरण में धूलकण की मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.