दरभंगा, अप्रैल 28 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। पिछले एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी में शहर आने वाले लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ता था। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है, ताकि राहगीरों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। इसी कड़ी में नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर 11 प्याऊ लगाये हैं। इससे राहगीरों को काफी सुविधा होगी। शहरी क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड, हसन चौक, बेला मोड़, दरभंगा टावर, आयकर चौराहा, दोनार चौक, अल्लपट्टी, नाका नंबर छह, बेंता चौक, लोहिया चौक और निबंधन कार्यालय के पास पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- तापमान लुढ़कने के साथ ही पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस प्रतिनियुक्त नगर निगम के कर्मियों को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने प्रतिनियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.