औरंगाबाद, फरवरी 10 -- रफीगंज शहरी क्षेत्र में किसानों की फार्मर आईडी के ई-केवाईसी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान वार्ड संख्या 8, 9, 10 एवं 11 में संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी का ई-केवाईसी कराया। कार्यक्रम में किसान सलाहकार संजय कुमार, सर्वे अमीन सुधा कुमारी, माला कुमारी, बीएलओ मनीष कुमार, विकास मित्र जितेंद्र कुमार, शोभा कुमारी तथा आजीविका सीआरपी सोनी शर्मा, किरण देवी एवं साबित देवी की सक्रिय भूमिका रही। उपस्थित कर्मियों ने किसानों को आवश्यक जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.