गढ़वा, फरवरी 10 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर श्री बंशीधर नगर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी जहां जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं, वहीं शहर के युवा, बच्चे और आम नागरिक आने वाली नगर पंचायत सरकार से अपनी उम्मीदें साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में युवाओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में नगर की मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। युवाओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आज तक बच्चों के लिए एक भी सुव्यवस्थित चिल्ड्रेन पार्क नहीं है। बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पार्क बेहद जरूरी हैं, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उसके साथ ही शहरी क्षेत्र में आम लोगों के लिए भी ऐसा कोई व्यवस्थित पार्क नहीं है, जहां लोग कुछ समय सुकून से बिता सकें। संवाद के दौरान यह मांग भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.