लातेहार, अप्रैल 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहरी क्षेत्र के अलावे चमरडीहा, खुरा , गढ़वाटांड़, रेलवे कॉलोनी में गैस की होम डिलीवरी करने पर अलग से 30 से 50 रुपये तक लिए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में गैस की होम डिलीवरी करने पर कोई चार्ज उपभोक्ताओं से नही लेना है। कई लोगो ने बताया कि हर महीने होम डिलीवरी करने पर किसी से 30 रुपये तो किसी से 50 रुपये अलग से लिये जाते हैं। विभागीय अधिकारी भी अब तक यह स्पष्ट नही कर पाए हैं कि कितनी दूरी पर होम डिलीवरी करने पर कितना पैसा लेना है। उपभोक्ताओं में इसे लेकर हमेशा भ्रम की स्थिति बनी रहती है। सवाल यह भी उठता है कि गैस होम डिलीवरी करने पर एक ही क्षेत्र में कम और ज्यादा चार्ज कैसे लिया जाता है। कई सालों से होम डिलीवरी के चार्ज के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इस बारे में विस्तृत जानकारी उ...