गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न विकास के बिंदुओं पर चर्चा की गई। उसमें गर्मी को देखते हुए शहर के खराब सभी चापाकल को ठीक करने, बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई करने, जर्जर पटिया को दुरुस्त करने का दिन नहीं लिया गया। उसके साथ ही शहर में जहां-तहां चल रहे मीट दुकान को आश्रय गृह के बगल में दुकान बनाकर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। उसके साथ ही पुरानी बाजार में खुले में सब्जी बेचने वालों के लिए शेड बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या से भी अवगत कराया। उस पर उनकी समस्या का समाधान करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी सुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.