भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर। शहर में शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। इससे दिनभर गाड़ियां रेंगती रहीं। स्थिति यह थी कि दो सौ मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा का समय लग रहा था। कचहरी चौक से तिलकामांझी, तिलकामांझी से जीरोमाइल, बरारी रोड पर भीषण जाम लगा रहा। दोपहर दो बजे के करीब बड़ी पोस्ट ऑफिस से कोयला डिपो चौक तक जाम लगा रहा। 40-45 मिनट तक गाड़ियां अपनी जगह से हिली भी नहीं। वन-वे करने पर गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ने लगीं, लेकिन हर 20-25 मीटर पर गाड़ियों पर ब्रेक लग जाता था। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.